Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भारत चौथी बार वनडे विश्व कप फाइनल में पहुंचा, पहली बार आईसीसी नॉकआउट मैच में न्यूज़ीलैंड को हराया

short by चंद्रमणि झा / on Wednesday, 15 November, 2023
वनडे विश्व कप-2023 के पहले सेमीफाइनल में न्यूज़ीलैंड को 70 रनों से हराकर भारत चौथी बार वनडे विश्व कप के फाइनल में पहुंच गया है। भारत ने 397/4 का स्कोर बनाने के बाद मोहम्मद शमी के 7 विकेटों की बदौलत न्यूज़ीलैंड को 327 पर ऑल-आउट कर दिया। भारत ने पहली बार किसी आईसीसी नॉकआउट मैच में न्यूज़ीलैंड को हराया है।