प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घाना का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिला है। पीएम मोदी का यह 24वां सर्वोच्च नागरिक सम्मान है और वह सर्वाधिक सर्वोच्च नागरिक सम्मान पाने वाले भारतीय पीएम हैं। वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू (दिवंगत), पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी (दिवंगत) और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (दिवंगत) को 2-2 देशों के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाज़ा गया था।