भारत के पूर्व आर्मी चीफ वेद मलिक ने पाकिस्तान सेना के प्रमुख आसिम मुनीर के प्रमोट होकर फील्ड मार्शल बनने पर प्रतिक्रिया दी है। मलिक ने X पर लिखा, "नोट, एक फील्ड मार्शल कभी रिटायर नहीं होता।" दरअसल, इससे पहले तख्तापलट के माध्यम से पाकिस्तान के सैन्य तानाशाह बने अयूब खान ने 1959 में खुद को फील्ड मार्शल बनाया था।