पाकिस्तान और बांग्लादेश में नज़दीकियां बढ़ने के बीच भारत सरकार ने बांग्लादेश से आयात पर आंशिक प्रतिबंध लगाए हैं। रेडीमेड कपड़ों का आयात अब सिर्फ न्हावा शेवा व कोलकाता बंदरगाह से हो सकेगा और किसी लैंड पोर्ट से यह आयात नहीं होगा। फलों, प्रोसेस्ड फूड आइटम्स, कपास और फर्नीचर के आयात पर भी आंशिक प्रतिबंध लगे हैं।