दुबई की एक अदालत ने भारतीय अरबपति बलविंदर सिंह साहनी को मनी लॉन्डरिंग मामले में 5-साल जेल की सज़ा सुनाई है।बकौल रिपोर्ट्स, फर्ज़ी कंपनियों व जाली बिलों से 150-मिलियन दिरहम की हेराफेरी के दोषी साहनी से ₹344 करोड़ वसूले जाएंगे। साहनी बीते साल अपनी रोल्स रॉयल्स के मनपसंद नंबर प्लेट के लिए ₹76 करोड़ खर्च कर चर्चा में आए थे।