भारत में एक करंसी नोट पर हिंदी और अंग्रेज़ी समेत 17 भाषाएं लिखी होती हैं। इन भाषाओं में गुजराती, मराठी, असमी, बंगाली, कन्नड़, कश्मीरी, कोंकणी, मलयालम, नेपाली, उड़िया, पंजाबी, संस्कृत, तमिल, तेलुगू और उर्दू शामिल हैं। नोट के आगे हिंदी और अंग्रेज़ी में उसका मूल्य अंकित होता है जबकि पीछे अन्य 15 भाषाओं में मूल्य अंकित होता है।