मध्य प्रदेश में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पेड़ को राखी बांधकर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया है। उन्होंने इसके ज़रिए पर्यावरण की रक्षा और संरक्षण का संदेश दिया है। इसके बाद शिवराज सिंह ने सैंकड़ों महिलाओं से भी राखी बंधवाई। उन्होंने कहा कि बहनों की रक्षा के साथ-साथ यह देश और दुनिया की रक्षा का भी पर्व है।