महाराष्ट्र के पूर्व आदिवासी विकास मंत्री और बीजेपी नेता विष्णु सावरा का लंबी बीमारी के बाद बुधवार को 70 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। कुछ दिन पहले उन्हें लिवर सिरोसिस के इलाज के लिए मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।