मुझे फिल्में करनी हैं, मंत्री पद छोड़ना चाहता हूं: केंद्रीय मंत्री बनने के बाद सुरेश गोपी
त्रिशूर (केरल) से नवनिर्वाचित बीजेपी सांसद व ऐक्टर सुरेश गोपी ने केंद्रीय राज्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद कहा है, "मैंने फिल्में साइन की हैं जिन्हें पूरा करना है...मेरा मकसद सांसद के रूप में काम करना है।" उन्होंने कहा, "मुझे मंत्री पद की ज़रूरत नहीं है...आशा है कि मैं जल्द ही पद से मुक्त हो जाऊंगा।"


