मेरी मिस वर्ल्ड ड्रेस से टेप हट गई थी, मैंने उसे 'नमस्ते' पोज़ से पकड़ा था: प्रियंका चोपड़ा
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने पीपल मैग्ज़ीन को बताया, "2000 में मैंने मिस वर्ल्ड जीता...मेरी ड्रेस मुझ पर टेप से चिपकाई गई थी।" उन्होंने बताया, "जब तक मैं जीती...मुझे बहुत पसीना आ चुका था...पूरी टेप उतर गई।" बकौल प्रियंका, "जीतने के बाद मैं 'नमस्ते' कर रही थी...लोगों को लगा कि मैं 'नमस्ते' कर रही थी...लेकिन मैं अपनी ड्रेस संभाल रही थी।"
read more at Hindustan Times


