मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि गुरुवार को देश के कई राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में भारी से लेकर बहुत भारी बारिश हो सकती है। ये राज्य/यूटी हैं- कर्नाटक, केरल, गोवा, महाराष्ट्र, अंडमान व निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम, त्रिपुरा, तमिलनाडु, पुदुचेरी, तेलंगाना और उत्तराखंड।