यह हादसा नहीं, आतंकी घटना थी: मंगलुरु में ऑटोरिक्शा में हुए विस्फोट पर कर्नाटक के डीजीपी
कर्नाटक के डीजीपी प्रवीण सूद ने रविवार को कहा कि मंगलुरु (कर्नाटक) में ऑटोरिक्शा में हुआ विस्फोट कोई हादसा नहीं बल्कि एक आतंकी घटना थी। डीजीपी ने ट्वीट किया, "केंद्रीय एजेंसियों के साथ कर्नाटक पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है।" गौरतलब है कि इस विस्फोट के चलते ऑटोरिक्शा चालक समेत 2 लोग घायल हो गए थे।
read more at NewsBytes हिन्दी


