योगी आदित्यनाथ की मां के निधन पर उत्तराखंड के CM और रक्षामंत्री ने जताया शोक
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का शुक्रवार को उत्तराखंड में निधन हो गया। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और यूपी के उप-मुख्यमंत्री केशव मौर्य व ब्रजेश पाठक ने शोक जताते हुए इसे दुखद बताया। एसएसपी सर्वेश पंवार के अनुसार, सावित्री देवी का अंतिम संस्कार कल हरिद्वार में किए जाने की संभावना है।
read more at Inshorts


