लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में एक युवक ने अपनी मृत गर्लफ्रेंड मोहिनी की 42 वर्षीय मां अंजु गौतम पर कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दरअसल, मोहिनी की करीब डेढ़ महीने पहले हुई आत्महत्या से आरोपी विनीत उर्फ गोलू रावत नाराज़ था। घटना के वक्त अंजु अपने बेटे के साथ रक्षाबंधन पर मायके से लौट रही थीं।