Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts
यूपी में महिलाओं को ₹1 करोड़ तक की संपत्ति पर स्टाम्प ड्यूटी में मिलेगी 1% की छूट
short by Aakanksha / on Tuesday, 22 July, 2025
उत्तर प्रदेश सरकार ने कैबिनेट बैठक में प्रदेश में महिलाओं के नाम पर ₹1 करोड़ तक की संपत्ति की रजिस्ट्री पर लगने वाले स्टाम्प शुल्क में 1% की छूट देने का निर्णय लिया है। यह छूट ग्रामीण और शहरी इलाकों में लागू होगी। अभी महिलाओं को ₹10 लाख तक की संपत्ति की रजिस्ट्री पर ₹10,000 की छूट दी जाती है।