रणवीर सिंह और कियारा आडवाणी को मंगलवार को मुंबई में लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द इयर 2022 अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दोनों ऐक्टर्स को अवॉर्ड दिया। फिल्म '83' के लिए यह अवॉर्ड जीतने वाले रणवीर ने कहा, "जो कुछ भी हूं...इस राज्य की वजह से हूं...मेरा अस्तित्व इससे जुड़ा है।"