राजस्थान पेपर लीक मामले में एसओजी (स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप) ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (पीएसओ) राजकुमार यादव और उनके बेटे भरत यादव को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि राजकुमार ने बेटे के लिए सब-इंस्पेक्टर भर्ती का पेपर खरीदा था। एसआई भर्ती 2021 पेपर लीक केस में अब तक 50 से ज़्यादा गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।