श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र प्रशासन ने अयोध्या में राम मंदिर की दीवार पर उकेरे गए प्रभु श्रीराम की जीवन कथा से संबंधित
भित्ति चित्र की तस्वीरें रविवार को X पर शेयर कीं। एक भक्त ने इस पर लिखा, "अति सुहावन, मनभावन।" अन्य ने कहा, "हर चित्र में झलक रही है प्रभु श्रीराम की दिव्यता और मर्यादा 🙏✨।"