राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विज्ञान भवन में मशहूर कवि-गीतकार गुलज़ार को 58वें ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया। गुलज़ार स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण समारोह में शामिल नहीं हो सके। इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि गुलज़ार जल्द ही स्वस्थ हों और कला, साहित्य, समाज व देश के लिए अपना योगदान देते रहें।