रूस निर्मित युद्धपोत आईएनएस तुशिल को सोमवार को रूस के तटीय शहर कलिनिनग्राद में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया। इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी और कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। राजनाथ सिंह ने कहा, "यह युद्धपोत रूस और भारत के उद्योगों की सहयोगात्मक क्षमता का एक बड़ा प्रमाण है।"