मध्य प्रदेश में कांग्रेस विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने बुधवार को कहा कि लड़कियों की शादी की उम्र बढ़ाने का क्या तर्क है। उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कौन से बड़े वैज्ञानिक हो गए... जो लड़कियों की शादी की उम्र 18 से 21 साल करने वाले हैं...डॉक्टरों के मुताबिक, लड़कियां 15 साल में प्रजनन के योग्य हो जाती हैं।"