Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

लद्दाख में गाड़ी के खाई में गिरने से सेना के 9 जवान हुए शहीद

short by रौनक राज / on Saturday, 19 August, 2023
न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, लद्दाख में शनिवार को एक गाड़ी के गहरी खाई में गिरने से भारतीय सेना के 9 जवान शहीद हो गए। इस घटना में कई अन्य सैनिक घायल बताए जा रहे हैं और घटनास्थल पर बचाव अभियान जारी है। ये सैनिक कारू गैरीसन से क्यारी की ओर जा रहे थे, उसी दौरान यह हादसा हुआ।