पुलिस ने जमशेदपुर (झारखंड) की एक 15-वर्षीय लड़की को वेश्वावृत्ति से छुड़ाया है और उसके रेप के आरोप में 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। लड़की की बड़ी बहन पर उसे वेश्यावृत्ति में धकेलने का आरोप है। ज़िला बाल कल्याण समिति के अनुसार, लड़की ने बताया कि उसे एक रात में 8 लोगों से संबंध बनाना होता था।