केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय संविधान से धर्मनिरपेक्ष और समाजवाद शब्द को हटाने के सवाल पर कहा है कि इन शब्दों को संविधान से हटाने को लेकर विचार ज़रूर किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, "भारत अत्यंत प्राचीन और महान राष्ट्र है और भारत का मूल भाव सर्वधर्म समभाव है। धर्मनिरपेक्ष हमारी संस्कृति का मूल नहीं है।"