विराट कोहली ने ऐक्ट्रेस अवनीत कौर की तस्वीर लाइक करने पर जारी किया बयान
क्रिकेटर विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर ऐक्ट्रेस अवनीत कौर की तस्वीर लाइक करने को लेकर बयान जारी किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, "मैं यह साफ करना चाहता हूं कि अपनी फीड क्लियर करते समय शायद एल्गोरिदम की गलती से कोई इंटरैक्शन हुआ है। ऐसा करने का कोई इरादा नहीं था। अनुरोध है कि बेवजह की बातें न बनाई जाएं।"
read more at Instagram


