शिलॉन्ग कॉन्सर्ट में अमेरिकी रैपर स्वे ली के चेहरे पर फैन ने फेंकी बियर, निकलवाया बाहर
शिलॉन्ग (मेघालय) में कॉन्सर्ट में एक फैन ने अमेरिकी रैपर स्वे ली के चेहरे पर बियर फेंक दी जिस पर रैपर भड़क गए और परफॉर्मेंस रोककर पूछा कि उनके चेहरे पर बियर किसने फेंकी। इसके बाद उन्होंने फैन को बेवकूफ बताते हुए वहां से बाहर जाने को कहा। ली ने अपनी सिक्योरिटी टीम को बुलाकर आरोपी फैन को बाहर निकलवाया।
read more at Inshorts


