सरकार ने गेहूं के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने के 3 कारण बताए
वाणिज्य सचिव बी.वी.आर सुब्रमण्यम ने सरकार द्वारा गेहूं के निर्यात पर प्रतिबंध लगाए जाने के 3 कारण बताए हैं। उन्होंने कहा, "हमारे नागरिकों की खाद्य सुरक्षा, सरकारी वितरण प्रणाली में उचित खाद्य आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबंध लगाया गया।" बकौल सुब्रमण्यम, "हमें यह भी सुनिश्चित करना है...खाद्य असुरक्षा का सामना कर रहे देशों को भी हम आपूर्ति कर सकें।"
read more at Twitter


