Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts
सिंगर पलक मुछाल और मिथुन ने की शादी, सामने आई शादी और रिसेप्शन की तस्वीरें
short by तान्या झा / on Monday, 7 November, 2022
गायिका पलक मुछाल ने रविवार को म्यूज़िक कंपोज़र व गायक मिथुन से शादी कर ली। इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कर उन्होंने लिखा, "आज...हम दो सदैव के लिए एक हुए।" उन दोनों ने इंडस्ट्री के लोगों के लिए रिसेप्शन पार्टी दी जिसकी तस्वीरें ऑनलाइन सामने आईं। पार्टी में सिंगर सोनू निगम, आदित्य नारायण, कैलाश खेर और जावेद अली नज़र आए।