सिटी ग्रुप की एक फाइलिंग के अनुसार, ग्रुप ने साल 2022 के लिए सीईओ जेन फ्रेज़र के वेतन में 9% की वृद्धि करते हुए इसे $24.5 मिलियन (करीब ₹202 करोड़) कर दिया है। इसमें उनका मूल वेतन $1.5 मिलियन, कैश इंसेंटिव $3.45 मिलियन और $19 मिलियन का स्टॉक अवॉर्ड शामिल था। 2021 में फ्रेज़र का कुल वेतन $22.5 मिलियन था।