सीडब्ल्यूजी इतिहास में जूडो में एक से अधिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनीं सुशीला देवी
जूडो खिलाड़ी सुशीला देवी सोमवार को कॉमनवेल्थ गेम्स (सीडब्ल्यूजी) के इतिहास में जूडो में एक से अधिक पदक जीतने वालीं पहली भारतीय बन गईं। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में महिलाओं के 48 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका की माइकेला वाइटबूई से हारकर 27-वर्षीय सुशीला देवी ने रजत पदक जीता। सुशीला ने 2014 कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीता था।
read more at CWG 2022


