Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts
सोना ₹700 प्रति 10 ग्राम हुआ महंगा, चांदी में आई ₹1,500 प्रति किलो की तेज़ी
short by चंद्रमणि झा / on Friday, 11 July, 2025
ऑल इंडिया सर्राफा असोसिएशन के मुताबिक, शुक्रवार को दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹700 बढ़कर ₹99,370/10 ग्राम हो गई। गुरुवार को 99.9% शुद्धता वाले सोने की कीमत ₹98,670/10 ग्राम पर बंद हुई थी। वहीं, चांदी की कीमत शुक्रवार को ₹1,500 बढ़कर ₹1,05,500/किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गई। गौरतलब है, गुरुवार को चांदी ₹1,04,000/किलोग्राम पर बंद हुई थी।
read more at भाषा