सेबी ने आईपीओ की रकम में हेराफेरी करने के आरोप में सिनॉप्टिक्स टेक्नोलॉजीज़ को प्रतिभूति बाज़ार से प्रतिबंधित कर दिया है। बकौल सेबी, कंपनी ने आईपीओ के ज़रिए जुटाए गए फंड को सुनियोजित तरीके से हड़पने की साजिश रची थी। कंपनी के प्रमोटर जतिन शाह, जगमोहन मणिलाल शाह और जानवी जतिन शाह को भी सेबी ने प्रतिबंधित कर दिया है।