पूर्व भारतीय कप्तान और बीसीसीआई अध्यक्ष रह चुके सौरव गांगुली को दक्षिण अफ्रीका टी-20 लीग की टीम प्रिटोरिया कैपिटल्स का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। फ्रैंचाइज़ी ने सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि करते हुए लिखा, "प्रिंस अब कैपिटल्स कैंप में शाही रंग भरने को तैयार हैं।" यह पहला मौका है जब गांगुली किसी पेशेवर क्रिकेट टीम की कोचिंग करेंगे।