सार्वजनिक स्थानों पर पार्क किए गए ओवरएज वाहनों को किया जाएगा स्क्रैप: दिल्ली सरकार
दिल्ली परिवहन विभाग ने फरवरी में जारी ओवरएज वाहनों के लिए अपने दिशानिर्देशों को दोहराते हुए कहा है कि घरों के बाहर ओवरएज वाहनों को पार्क करने पर पूर्ण प्रतिबंध है। विभाग ने कहा कि अगर ऐसे वाहन सार्वजनिक स्थानों पर पार्क मिले तो उन्हें यातायात पुलिस द्वारा स्क्रैप कर दिया जाएगा या ज़ब्त कर लिया जाएगा।


