हरियाणा के जींद में शुक्रवार को एक युवक ने रेलवे फाटक पर दो बहनों पर गोली चला दीं जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। आरोपी उनकी बड़ी बहन का देवर है, जो छोटी बहन से शादी करना चाहता था। परिजनों के विरोध पर उसने हमला किया। दोनों बहनों को रोहतक PGI रेफर किया गया। फिलहाल आरोपी फरार है।