हॉन्ग-कॉन्ग के ताई पो डिस्ट्रिक्ट में कई गगनचुंबी इमारतों में भीषण आग लगने से 36 लोगों की मौत हो गई है। डिस्ट्रिक्ट के लीडर जॉन ली ने बताया कि कम-से-कम 279 लोग लापता हैं और कई दर्जन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 800 दमकलकर्मियों और पैरामेडिक्स को आग बुझाने के ऑपरेशन में लगाया गया है।