इंडिगो की पैरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन ₹1 लाख करोड़ का बाज़ार पूंजीकरण पार करने वाली भारत की पहली विमानन कंपनी बन गई है। कंपनी के शेयरों की कीमत बुधवार को 4% चढ़कर बीएसई पर ₹2,634.25/शेयर के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गई। दुनिया की शीर्ष 10 सूचीबद्ध विमानन कंपनियों में बाज़ार पूंजीकरण के लिहाज़ से इंडिगो 10वें स्थान पर है।