भारत के पाकिस्तान और पीओके में चलाए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दूसरे दिन गुरुवार को भारतीय शेयर बाज़ार में गिरावट देखी गई। गुरुवार को सेंसेक्स 411.97 अंकों की गिरावट के साथ 80,334.81 अंक पर जबकि निफ्टी 140.60 अंकों की गिरावट के साथ 24,273.80 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स बुधवार को 105.71 अंक बढ़कर 80,746.78 अंक पर बंद हुआ था।