नेटफ्लिक्स पर 2023 में आई फिल्म 'कटहल: अ जैकफ्रूट मिस्ट्री' को 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में बेस्ट हिंदी फिल्म चुना गया है। फिल्म का निर्देशन यशोवर्धन मिश्रा ने किया था। वहीं, इस फिल्म में ऐक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा ने मुख्य भूमिका निभाई है। सान्या के साथ फिल्म में ऐक्टर विजय राज और राजपाल यादव ने भी काम किया है।