'किंग' का नया गाना 'डैडी कूल' हुआ रिलीज़, 15 साल बाद फिर दिखी शाहरुख-करीना की जोड़ी
शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ का गाना ‘डैडी कूल’ 27 नवंबर को रिलीज़ हो गया। डांस नंबर में शाहरुख के साथ करीना कपूर नज़र आ रही हैं। 'रा.वन' के 15 साल बाद दोनों की जोड़ी बड़े पर्दे पर फिर साथ दिखी है। गाने को सचिन-जिगर ने कंपोज किया है, जबकि कुमार ने बोल लिखे हैं। अरिजीत सिंह और शिल्पा राव ने इसे गाया है।
read more at Newsbytesapp


