सोशल मीडिया पर एक रेस्टोरेंट का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक वेटर फावड़े से ग्राहकों को खाना परोसता नज़र आ रहा है। खाना परोसने के इस तरीके की यूज़र्स ने आलोचना की है। एक यूज़र ने लिखा, "बहुत ही घटिया सर्विस।" वहीं दूसरे ने तंज कसते हुए लिखा, "कल को यह लोग जेसीबी से भी खाना डिलीवर कर देंगे।"