भारतीय शेयर बाज़ार शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन लाल निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 573 अंक टूटकर 81,118 पर जबकि निफ्टी 169 अंक गिरकर 24,718 पर आ गया। इस गिरावट के कारण बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइज़ेशन आज ₹2.10 लाख करोड़ घट गया। वहीं, सेंसेक्स के 30 में से 26 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए।