Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts
'₹5 का ट्रैक्टर वाला पुराना नोट दो, ₹1 करोड़ लो' ऐड के चक्कर में शख्स ने गंवाए ₹1 लाख
short by वेद प्रकाश शर्मा / on Thursday, 30 July, 2026
फरीदाबाद (हरियाणा) में एक व्यक्ति फेसबुक पर पुराने नोट खरीदने के विज्ञापन के झांसे में आ गया। आरोपियों ने ₹5 के ट्रैक्टर वाले पुराने नोट के बदले ₹1 करोड़ देने का लालच दिया और फिर एयरपोर्ट फीस, कस्टम ड्यूटी, जीएसटी समेत विभिन्न शुल्क के नाम पर उससे ₹1.02 लाख ठग लिए। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी।