Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

'0' डायल करने के बाद मुंबई में रेलवे के इंजीनियर के साथ हुई ₹9 लाख की ठगी

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Thursday, 19 September, 2024
मुंबई में एक 59-वर्षीय रेलवे इंजीनियर से ₹9 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने खुद को 'सीबीआई अधिकारी' बताकर उसे 20-घंटे तक वीडियो कॉल पर रखा। इससे पहले ठगों ने उसे वॉइस मेसेज भेजकर फोन ब्लॉक करने की चेतावनी देकर '0' डायल करने कहा था। ठगों ने उस पर मनी-लॉन्डरिंग का आरोप लगाया था।
read more at Times Now