$1.4 बिलियन टैक्स पर अटकी JSW और फॉक्सवैगन की बड़ी पार्टनरशिप
JSW ग्रुप और फॉक्सवैगन के बीच प्रस्तावित जॉइंट वेंचर में $1.4 बिलियन का विवादित टैक्स बकाया अड़चन बन गया है। JSW की मांग है कि आयात शुल्कों से जुड़ा यह पुराना टैक्स बोझ फॉक्सवैगन खुद उठाए। अगर फॉक्सवैगन इसे नहीं स्वीकारता तो यह डील रद्द हो सकती है। दोनों कंपनियां भारत में मिलकर वाहन बनाने की योजना बना रही थीं।
read more at NewsBytes


