Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

₹1 करोड़ की लॉटरी लगी, नहीं मिल रहा टिकट का मालिक; लुधियाना में ढोल बजाकर ढूंढा जा रहा

short by अनुज श्रीवास्तव / on Tuesday, 11 November, 2025
लुधियाना (पंजाब) में ₹1 करोड़ की लॉटरी का विजेता नहीं मिल रहा है। इसके लिए ओमकार लॉटरी नाम की एक दुकान के मालिक ने ढोल-नगाड़े बजवाकर उस भाग्यशाली व्यक्ति को ढूंढने की कोशिश शुरू की है। दुकानदार का कहना है कि जिस आदमी ने यह टिकट खरीदा था उसने अपना नाम/नंबर नहीं दिया था। वहीं, लॉटरी का नंबर 7565 है।