₹10,000 की घूस लेते पकड़े गए महाराष्ट्र के अधिकारी से ₹2.95 करोड़ की संपत्ति हुई बरामद
एसीबी ने महाराष्ट्र में किरण पुरुषोत्तम चौधरी नामक एक अधिकारी के आवास से करीब ₹2.95 करोड़ की संपत्ति बरामद की है। राज्य सरकार के अधिकारी किरण 26-जून को ₹10,000 घूस लेने के आरोप में गिरफ्तार हुए थे। अधिकारियों ने तलाशी के दौरान ₹1.53 करोड़ कैश, 400 ग्राम+ सोना, चांदी के गहने और ₹62 लाख से अधिक की संपत्ति बरामद की।
read more at Inshorts


