Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

₹10,000 को वांटेज नॉलेज अकेडमी के शेयरों ने 5 साल में बनाया ₹36 लाख

short by उमंग शुक्ला / on Sunday, 12 January, 2025
स्मॉलकैप कंपनी वांटेज नॉलेज अकेडमी के शेयरों ने पिछले 5 साल में 36,000% से अधिक का रिटर्न दिया है। बीएसई के डेटा के अनुसार, 10 जनवरी 2020 को कंपनी के एक शेयर की कीमत 63 पैसे थी और शुक्रवार को इसका शेयर ₹228.10 पर बंद हुआ। जनवरी 2020 में इसके शेयरों में निवेश किए गए ₹10,000 अब ₹36 लाख होंगे।