₹10.5 LPA की नौकरी छोड़कर महिला ने चुनी ₹8.5 LPA की जॉब; बताई वजह
बिहार की रहने वाली 24 वर्षीय शिखा प्रियदर्शनी ने ₹10.5 लाख सालाना वाली ऑफिस की नौकरी छोड़कर ₹8.5 लाख सालाना की वर्क-फ्रॉम-होम वाली नौकरी चुनी है। उन्होंने बताया कि बेंगलुरु के ट्रैफिक, रोज़ाना 30 किमी के सफर और बढ़ते खर्चों से परेशान होकर उन्होंने यह फैसला लिया। बकौल शिखा, अब हर महीने उन्हें ₹12,000-15,000 की बचत हो रही है।
read more at Hindustan Times


