Menu
Inshorts
Categories
भारत
बिज़नेस
राजनीति
खेल
विज्ञान एवं तकनीक
मनोरंजन
हटके
दुनिया
विविध
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts
₹110 में लिए थे Tata Elxsi के शेयर, आज लगभग ₹7500 है दाम: योगा बार की को-फाउंडर सुहासिनी
short by नितिन गुलाटी / on Friday 16 August, 2024
'योगा बार' की को-फाउंडर सुहासिनी संपत ने एक पॉडकास्ट में बताया है कि उन्होंने ₹110 के लेवल पर टाटा एलेक्सी के शेयरों में निवेश किया था, जिनकी कीमत आज ₹7500-₹9000 के बीच है। उन्होंने कहा, "15-16 साल में इस निवेश से मुझे 150 गुना रिटर्न मिला है...लगभग ₹7 लाख निवेश किए थे, जो आज ₹1.5 करोड़ हो गए हैं।"
read more at YouTube
राजकीय सम्मान के साथ दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का किया गया अंतिम संस्कार
short by रौनक राज / on Saturday 5 April, 2025
दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का मुंबई के विले पार्ले स्थित पवन हंस श्मशान घाट में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया है। इससे पहले अभिनेता अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, सलीम खान, अरबाज़ खान और सुभाष घई समेत कई सेलेब्स ने मनोज कुमार को अंतिम विदाई दी। मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में निधन हो गया था।
न्यूज़ीलैंड ने पाकिस्तान का ODI सीरीज़ में किया सूपड़ा साफ
short by नूतन कुमार गुप्ता / on Saturday 5 April, 2025
न्यूज़ीलैंड ने पाकिस्तान को तीसरे वनडे मैच में 43 रनों से हराकर सीरीज़ में 3-0 से उसका सूपड़ा साफ कर दिया है। 42 ओवरों में जीत के लिए मिले 265 रनों के जवाब में पाकिस्तानी टीम 40 ओवरों में 221 के टोटल पर ढेर हो गई। इससे पहले न्यूज़ीलैंड ने पाकिस्तान को टी20I सीरीज़ 4-1 से हराई थी।
read more at ESPN
नाबालिग लड़की का ट्रेन के शौचालय में यात्री ने किया रेप
short by रौनक राज / on Saturday 5 April, 2025
बिहार से तेलंगाना जा रही एक ट्रेन के शौचालय में एक यात्री द्वारा परिवार संग यात्रा कर रही नाबालिग लड़की का रेप और घटना का वीडियो रिकॉर्ड किए जाने का मामला सामने आया है। जीआरपी ने बताया कि सिकंदराबाद स्थित रेलवे पुलिस स्टेशन (हैदराबाद) में केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
कनाडा में भारतीय नागरिक की चाकू घोंपकर की गई हत्या
short by रौनक राज / on Saturday 5 April, 2025
कनाडा के ओटावा स्थित भारतीय उच्चायोग ने शनिवार को बताया कि रॉकलैंड (कनाडा) में एक भारतीय नागरिक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। बकौल उच्चायोग, एक संदिग्ध को पकड़ लिया गया है। भारतीय उच्चायोग ने X पर लिखा है, "हम लोकल कम्युनिटी असोसिएशन के माध्यम से पीड़ित के परिजनों को हर संभव सहायता देने के लिए संपर्क में हैं।"
read more at Hindustan Times
डॉक्टर ने बताया क्यों घाव या चोट को कभी डेटॉल से नहीं करना चाहिए साफ
short by चंद्रमणि झा / on Saturday 5 April, 2025
डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर मनजोत मारवाह ने एक पॉडकास्ट में बताया है कि घाव या चोट को डेटॉल से साफ नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा, "डेटॉल घाव को और बर्न कर देता है जो हीलिंग प्रोसेस को और लंबा कर देता है। डर्मेटोलॉजिस्ट कभी भी डेटॉल या सेवलॉन से कोई भी जख्म साफ नहीं करता है। हम बीटाडीन का इस्तेमाल करते हैं।"
read more at Times Now
यदि कोई शख्स रोज़ लंच के बाद दही खाता है तो उसके शरीर पर क्या असर पड़ता है?
short by नूतन कुमार गुप्ता / on Saturday 5 April, 2025
डाइटीशियन कनिका मल्होत्रा ​​के मुताबिक, रोज़ लंच के बाद दही खाने से पाचन और इम्यूनिटी सिस्टम को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा, "दही में मौजूद लैक्टिक ऐसिड बैक्टीरिया गट बैरियर फंक्शन को मज़बूत करते हैं, सूजन को कम करते हैं और कोलन हेल्थ के लिए ज़रूरी शॉर्ट-चेन फैटी ऐसिड प्रोडक्शन को बढ़ावा देते हैं।"
आदमियों को भी प्रेग्नेंसी जैसे लक्षण होते हैं महसूस
short by Monika sharma / on Saturday 5 April, 2025
कई बार प्रेग्नेंट पार्टनर के कारण पुरुषों को भी प्रेग्नेंसी वाले लक्षण महसूस होते हैं जिसे कुवैड सिंड्रोम और सिम्पैथेटिक प्रेग्नेंसी कहा जाता है। इन लक्षणों में उल्टी आना, थकान, मूड स्विंग्स, वज़न बढ़ना, खाने की क्रेविंग और लेबर पेन आदि शामिल हैं। आमतौर पर ये लक्षण पार्टनर की प्रेग्नेंसी के पहले ट्राइमैस्टर में महसूस होते हैं।
read more at Indian Express
तिलक वर्मा बने IPL के इतिहास में रिटायर्ड आउट होने वाले MI के पहले बल्लेबाज़
short by चंद्रमणि झा / on Saturday 5 April, 2025
तिलक वर्मा शुक्रवार को आईपीएल के इतिहास में रिटायर्ड आउट होने वाले एमआई के पहले बल्लेबाज़ बन गए। 22 वर्षीय तिलक एमआई की पारी के 19वें ओवर में 25(23) रन पर रिटायर्ड आउट हुए और इस समय एमआई को मैच जीतने के लिए 7 गेंदों पर 24 रन चाहिए थे। हालांकि, एमआई यह मैच 12 रन से हार गई।
read more at ESPNcricinfo
LSG ने रोमांचक मैच में MI को हराया, IPL 2025 में MI की तीसरी हार
short by चंद्रमणि झा / on Friday 4 April, 2025
एलएसजी ने शुक्रवार को लखनऊ में रोमांचक मुकाबले में एमआई को 12 रनों से हरा दिया। आईपीएल 2025 में 4 मैचों में एमआई की यह तीसरी हार जबकि एलएसजी की 4 मैचों में दूसरी जीत है। मैच में एलएसजी ने 203/8 का स्कोर बनाया था और एमआई 20 ओवर में 191/5 का स्कोर ही बना सकी।
read more at ESPNcricinfo
वक्फ बिल पर बहस के समय संसद से अनुपस्थित रहीं प्रियंका गांधी, हुई आलोचना
short by चंद्रमणि झा / on Friday 4 April, 2025
वक्फ संशोधन विधेयक 2025 पर बहस के समय कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी पार्टी व्हिप के बावजूद लोकसभा से अनुपस्थित रहीं। वहीं, उनके भाई व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी चर्चा में हिस्सा नहीं लिया। संसद से बिल पास होने के बाद दोनों नेताओं की आलोचना हो रही है। एक मलयालम अखबार ने संपादकीय में दोनों पर सवाल उठाया है।
Load More